आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय ब्लाँक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
मुंडावर= कोटकासिम 23 जनवरी नेहरू युवा केंद्र संगठन अलवर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन इस प्रतियोगिता का आयोजन कोटकासिम ब्लॉक की ग्राम पंचायत नांगल सालिया में किया गया था । जिसका आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन के अवसर पर जिला युवा अधिकारी पंकज यादव, पूजा कुमारी एनवाईवी, मोनिका कुमारी एनवाईवी, पूर्व एनवाईवी सुंदर लाल गुर्जर, पूर्व एनवाईवी महेश जी तरुण पंडित जी, संदीप बोहरा जी, राजेंद्र बागड़ी, यूवा एकेडमी के उपाध्यक्ष सुनील चौहान व कोषाध्यक्ष संदीप चौहान , महेंद्र, विशाल, सचिन, विकास मौजूद रहे। युवा एकेडमी के अध्यक्ष जीतू फौजी (एथलेटिक्स कोच) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 खेलों का आयोजन हुआ जिसमें कबड्डी, रस्साकशी लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ और साइकिलिंग शामिल थी।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी का आयोजन हुआ जिसमें सभी गांव की टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें ग्राम पंचायत नांगल सालिया की टीम प्रथम विजेता रही और भानोद माजरा की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन साइकिलिंग व लंबी कूद, ऊंची कूद का आयोजन किया गया ।
साइकिलिंग प्रतियोगिता में लड़कियों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें प्रथम स्थान पर मनीषा व दूसरे स्थान पर रक्षा चौहान रही। और लंबी कूद में प्रथम स्थान पर हरिओम दूसरे स्थान पर विकास रहे। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर अरबाज दूसरे स्थान पर धर्मेंद्र रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़ में रस्साकशी का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीतू जाट व दूसरे स्थान पर सोनू गुर्जर रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर युवा एकेडमी नांगल सालिया की टीम रही और दूसरे स्थान पर बाबा एकेडमी की टीम रही।
सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।