घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते दस घरों को जलाकर किया भस्म

घर में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते दस घरों को जलाकर किया भस्म

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

19मार्च 2022 शनिवार को सेड़वा तहसील के
सारला ग्राम पंचायत में ठाकराराम पुत्र राजूराम बेनीवाल की ढाणी में अचानक आग लग गई घर में रखी गैस सिलेंडर फटने से आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया आसपास के ग्रामीण जब-तक पहुंचे तब तक आग की लपटो से आसपास की तकरीबन दस ढाणियां पुरी तरह जलकर नष्ट हो गई समय पर ग्रामीणों के पहुंचने से बाकी सभी पंद्रह ढाणियों को समय पर बचा लिया गया जलने वाली ढाणियों के वारिसदार इस प्रकार है ठाकराराम पुत्र राजूराम जाट हिराराम पुत्र राजुराम जाट हनुमान पुत्र ठाकराराम जाट भवराराम पुत्र जालुराम जाट तीलोका राम पुत्र पुनमाराम जाट भीमाराम पुत्र तिलोकाराम जाट खेताराम पुत्र मानाराम जाट
आग इतनी भयंकर थी कि जब-जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब-तक दस घर पुरी तरह जल भस्म हो गए थे जहां आग लगी थी वहां करीब आसपास में पच्चीस ढाणियां थी ग्रामीणों की सजगता ने पास की 15 ढाणियों को समय रहते बचा लिया घटना पर सारला सरपंच मोहनलाल सेवर पूर्व सरपंच हिम्मताराम पिण्डेल और आसपास के अनेको ग्रामीण इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया तकरीबन 2 घंटों के बाद में आग पर काबू पाया गया मौके पर सेड़वा तहसील दार अपूर्व गौतम पटवारी खेताराम बाखासर थाना के हेड कांस्टेबल दुर्गाराम मय टीम प्रशासन सारला सरपंच मोहन जी सेवर पूर्व सरपंच हिमताराम और ग्रामीण मोजूद रहे दस घरों के गरीब परिवारों की सहायता हेतु उपस्थित तमाम ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने एक सहयोग मुहिम चलाकर चन्दा इकठ्ठा कर तकरीबन ₹80000 तमाम गरीब परिवारों को संबल प्रदान किया गया और गांव के सभी लोगों ने मिलकर उजड़े परिवारों को सहायता देने का पूरा आश्वासन दिया और हर संभव सहयोग करने की बात कही गई

Author: admin

Comments (0)
Add Comment