मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पी.एम.श्री. केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में शिक्षकों के सतत पेशेवर विकास के क्रम में अल्पावधि कार्यशाला का आयोजन किया गया । अधिक जानकारी देते हुए कार्यवाहक कन्वेनर विजय कुमार सेठी ने बताया कि प्रथम चरण मरण रिसोर्स पर्सन आर.के. कुमावत ने इमोशनल एंड मेंटल वेल बीइंग विषय पर प्रकाश डाला । उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी शिक्षण में महत्व समझाते हुए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीको से अवगत करवाया । द्वितीय चरण में रिसोर्स पर्सन शंभू प्रकाश द्वारा सीसीए/सीसीएस आचरण नियम भाग -2 पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया । जिसमें उन्होंने रूल संख्या 13 से आगे के सभी प्रोविजनो को विस्तार से समझाया । जिसमें सेकंडरी विंग के स्टाफ सदस्यों द्वारा भाग लिया गया । कार्यशाला संचालन निदेशक प्राचार्य आर सी मीणा ने कार्यशाला के सफल संचालन पर खुशी व्यक्त की और बताया कि इससे पूर्व एक्सपीरियंस लर्निंग एप्रोच एवं सीसीए/सीसीएस आचरण नियम भाग – 1 पर जून माह में एवं एन.ई.पी.2020 और मानसिक स्वास्थ्य एवं खुशहाली विषय पर मई माह कार्यशालाओ का आयोजन किया गया था। कार्यशाला विषयों का चयन गाइडलाइन के अनुसार सी.पी. डी. प्रभारी दीपक वर्मा द्वारा किया गया।