रामपुरा मे पृथ्वी फाउंडेशन जयपुर की ओर से विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य मे सभा का किया आयोजन

रामपुरा मे पृथ्वी फाउंडेशन जयपुर की ओर से विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य मे सभा का किया आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम रामपुरा में पृथ्वी फाउंडेशन जयपुर की तरफ से शुक्रवार को विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में एक सभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ने की । पृथ्वी फाउंडेशन के समन्वयक दुष्यंत सिंह राठौड़ ने बताया की वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च का दिन वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में सहायता करते हैं। दुनियाभर से लुप्त हो रहे वनस्पतियों और जंगली जीव-जंतुओं की प्रजातियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (world wildlife day) मनाया जाता है। 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। भारत में इस समय 900 से भी ज्यादा जीवों की प्रजातियां खतरे में हैं। समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। इस दौरान पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ने सभा में उपस्थित लोगों से आह्वान किया की हमें हर कीमत पर वन्यजीवों की रक्षा करनी होगी । वन्य जीवों की रक्षा से ही पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा , वह पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा । इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आये लोग उपस्थित थे । ग्रामीणों ने आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए जंगल क्षेत्र में एक जल संरचना के निर्माण की भी संस्था से प्रार्थना की । जिसमें संस्था द्वारा खेली बनाने की घोषणा की गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment