नसीराबाद नगरपालिका मे राजस्थान मिशन 2023 के सम्बंध मे बैठक हुई आयोजित

नसीराबाद नगरपालिका मे राजस्थान मिशन 2023 के सम्बंध मे बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगरपालिका नसीराबाद कार्यालय में राजस्थान मिशन – 2023 के सम्बन्ध में श्रीमती अनिता मित्तल, अध्यक्ष, नगरपालिका नसीराबाद की अध्यक्षता में विभिन्न हितधारकों एवं कार्यालय स्टाफ की बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शहरी रोजगार मेट, इन्दिरा रसोई संचालक, एनयूएलएम के स्वयं सहायता समूह एवं कार्यालय स्टाफ को आगामी 15 सितम्बर तक फेस टू फेस सर्वे कार्य किये जाने हेतु एवं जनकल्याण एप के उपयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरान्त नगरपालिका द्वारा फेस टू फेस सर्वे कार्य शुरु भी करवा दिया गया। इसमे आमजन इन्दिरा रसोई पर लगे क्यू.आर. कोड के माध्यम से भी सुझाव प्रेषित कर सकते है। बैठक मे बताया अब आमजन द्वारा अपने क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा सहयोगिनियों के माध्यम से भी सुझाव प्रेषित कर सकते है।
इसी क्रम में आगामी 8 सितम्बर को गांधी भवन, अजमेर में विभिन्न हितधारकों यथा विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, इन्दिरा रसोई संचालक, एनयूएलएम के स्वयं सहायता समूह, शहरी रोजगार मेट, बिल्डर संगठनों के प्रतिनिधियों, स्ट्रीट वेण्डर यूनियन के प्रतिनिधियों, परिवहन यूनियन प्रतिनिधियों के साथ शहरी विकास एवं स्वच्छता विषय पर परामर्श किया जा रहा है।
नसीराबाद शहर की जनता से अपील है कि श्री अशोक गहलोत, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का नम्बर 01 राज्य बनाना चाहते है, अतः आप सभी के अमूल्य सुझाव सादर आमंत्रित है, ताकि ‘‘विजन 2030 दस्तावेज‘‘ तैयार किया जा सकें।
बैठक में नगरपालिका नसीराबाद के वरिष्ठ सहायक राम अवतार वर्मा, महेन्द्रसिंह चौहान, ध्यानदास, हरिराम सैनी, नवीन रियाड़, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, अक्षय सोनी, मनीष मीणा, सतवीर माली आदि उपस्थित रहें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment