महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल महारैली की तैयारी को लेकर मुंडावर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का हुआ आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर आज रेन बसेरा मुंडावर मे ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम पटेल की अध्यक्षता मे आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल महारैली की तैयारी को लेकर मुंडावर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में पीसीसी से लगाए प्रभारी आदरणीय किशनलाल जैदिया एवं विधानसभा प्रभारी रामस्नेही शर्मा पहुंचे। पीसीसी सदस्य श्रीमती कविता यादव ने महंगाई के खिलाफ महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जाने की बात कही।
इस दौरान प्रवक्ता गिर्राज गुप्ता, जिला महासचिव अखिलेश कौशिक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मचन्द बोहरा, पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन देशराज यादव, पूर्व पार्षद बाबूलाल यादव,विधानसभा अध्यक्ष अशोक पटेल, राजू खटीक रसगण, देवेंद्र सिहालीकला, सूबे खान जिन्दौली, उदमी गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।