अजमेर कलेक्ट्रेट सभागार मे 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित

अजमेर कलेक्ट्रेट सभागार मे 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न बिन्दुओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों को सौपे गए कार्यों को समय पर पूर्ण किए जाने से आमजन को लाभ होगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत नल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाए। जिले के निर्धारित लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण करवाने के लिए उच्च स्तर से सम्पर्क किया जाए। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड उपलब्ध करवाया जाता है। इसकी प्रगति में तेजी लाई जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किऐ । इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment