नसीराबाद नगरपालिका मे विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन
भजन संध्या मे राष्ट्रवादी भजन सम्राट माली ने दी शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियां
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका मण्डल भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा , विक्रमी संवत 2080) चेटीचंड , श्री राम नवमी , महावीर जयंती , हनुमान जयंती , डा. भीमराव अंबेडकर जयंती आदि धार्मिक उत्सवो की श्रृंखला मे वृद्धि करते हुऐ अब एक विशाल भजन संध्या का शानदार आयोजन सोमवार को करवाया । यह कार्यक्रम नगरपालिका के सेक्टर संख्या 4 , हाउसिंग बोर्ड कालोनी मे रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ हुआ । जिसमे मुख्य आमंत्रित कलाकार राजस्थान की शान , राष्ट्रवादी भजन सम्राट प्रकाश माली ने सर्वे प्रथम गणेश वन्दना , बालाजी , भैरु जी , श्याम भजनो की शानदार प्रस्तुति के पश्चात देश प्रेमी गीत यह है देश वीर जवानों का ,अलबेलो का मस्तानो का मेरे देश के वीरो क्या कहना पर दर्शक दोनो हाथों से तालिया बजाते हुऐ झुम उठे । कार्यक्रम मे माली ने एक से बढकर शानदार देश भक्ति प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के दौरान आये समाजसेवी भवंरसिह पलाडा , ब्यावर चैयरमैन नरेश कनोजिया , देराठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , झडवासा सरपंच भवंरसिह राठौड़ , नान्दला सरपंच मानसिंह रावत के साथ भजन सम्राट प्रकाश माली का नगरपालिका चैयरमैन अनिता मित्तल , उपाध्यक्ष शम्भू साहू , पार्षद महावीर टांक , महेन्द्र डाबी , दीपक साहू , सत्यनारायण शर्मा , समाजसेवी प्रदीप मित्तल ने स्वागत किया । आयोजित हुई इस विशाल भजन संध्या के लिये नगरपालिका नसीराबाद की अध्यक्ष एंव पार्षदगण द्वारा तैयारियों की गई ।
वही पालिका द्बारा विशाल क्षेत्र मे टेन्ट व्यवस्था के साथ आयोजन में बाहर से पधारने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवको, प्रबुद्धजनों, महिलाओं एवं पुरूषों के बैठने हेतु अलग – अलग स्थान चिन्हित कर व्यवस्था बनाई । जिसमे अधिशासी अधिकारी भगवतसिंह परमार के निर्देशानुसार भजन संध्या में पधारेने वाले सभी भक्तगणो के बैठने के लिये अलग अलग व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पीने के पानी एवं पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई थी । इसके अलावा आयोजन में नसीराबाद सीटी थाना , सदर थाना पुलिस जाप्ता व चिकित्सा व्यवस्था का भी प्रबन्ध किया गया था। जिसमे नगरपालिका के कार्मिक हरिराम सैनी, अक्षय सोनी, आकाश घुस्सर, उपदेश कुमार शर्मा आदि का भी विशेष सहयोग रहा ।