स्वतन्त्रता दिवस पर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में जादू का हुआ भव्य कार्यक्रम, जादूगर आर के सोनी ने दी जादू की अद्धभुत प्रस्तुतियां

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में एक भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर आर.के. सोनी ने अपनी शानदार जादू की प्रस्तुतियों से कैंसर पीड़ित मरीजों एवं बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जादूगर आर.के. सोनी ने विभिन्न मनोरंजक एवं अद्भुत जादू की प्रस्तुतियां देकर मरीजों और बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचार के दौरान मरीजों और बच्चों में सकारात्मकता, उत्साह एवं खुशी का वातावरण बनाना रहा।
कार्यक्रम डॉ. संदीप जेसूजा के सान्निध्य में तथा स्वाति मिश्रा , उमेश शर्मा एवं कन्नू शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी सहयोगियों एवं आयोजकों ने जादूगर आर.के. सोनी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मानवता की सेवा के भाव से यह कार्यक्रम निःशुल्क प्रस्तुत किया। उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं बच्चों में दिखाई दी खुशी और उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment