मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
दिलवाडा के पास ट्रक मे केमिकल से भरे डर्मो मे लगी आग
अजमेर । नसीराबाद के 79 हाईवे के दिलवाडा तेजाजी स्थान के नजदीक से गुजर रहे केमिकल भरे ट्रक मे रखे डर्मो मे अचानक आग लग गई । गाडी चालक को पता चलते ही उसने गाडी वही रोक दी । आग देखते ही दिलवाडा के ग्रामीणों ने तुरन्त पास के कुऐं से पानी लाकर आग बुझाई । आग लगने की सूचना मिलने पर आधे घण्टे बाद अग्नि शमन दमकल भी मौके पर आ गई । गाडी मे पडे डर्मो को जब तक ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से बहार निकाल लिया । डर्मो मे केमिकल होने से फिर भी रह रह कर आग चलती रही । फिर अग्नि शमन गाडी के कर्मचारियो द्धारा बडी मशहकत के बाद आग पर काबू पाया ।