10 दिन पूर्व सुसाइड किऐ सनोद के एक किसान ने अजमेर हास्पिटल मे तोडा दम

10 दिन पूर्व सुसाइड किऐ सनोद के एक किसान ने अजमेर हास्पिटल मे तोडा दम

पुलिस जुटी जांच मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक ने घर पर पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था । जिसे अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था । जहां 10 दिन ईलाज कराने के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। जिसकी बॉडी को मोर्चरी में रखवा कर नसीराबाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। नसीराबाद सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल परशुराम ने बताया- 28 फरवरी को नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के सनोद गांव में रहने वाले बद्रीलाल जाट (40) पुत्र छोटूलाल ने घर पर कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग उसे नसीराबाद हॉस्पिटल में ले गए। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में रेफर किया गया। हॉस्पिटल में 10 दिन बाद बद्री लाल की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
खेती का काम करता था मृतक
नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार मृतक बद्रीलाल खेती करता था। उसके पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment