हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बे में अभियान चलाया गया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बे में अभियान चलाया गया

गुलाबपुरा कस्बे के वार्ड नंबर 14 प्रताप़ नगर कॉलोनी गुलाबपुरा में भाजपा प्रत्याशी शेर सिंह द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा बांधा गया सभी को देशहित अभियान के तहत जोड़ा गया ।देश हित की भावनाओं के लिए सभी को प्रेरित किया गया ।देश में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा व हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम भी किया जाएगा अमृत महोत्सव की पीछे संपूर्ण भारत को एक जुट होने देशभक्ति के लिए जागृत करने के लिए सरकार ने आजादी के उत्सव को 3 दिन तक मनाने की अपील की है वह तिरंगा जो कि भारत देश की आन है शान है ,संपूर्ण भारत वासियों से निवेदन किया है की आजादी के दिन हर घर पर तिरंगा फहराया जाए तिरंगा देश के लिए बलिदान हुए सभी शहीदों की याद दिलाता है क्योंकि आज तिरंगा उन्ही शहीदों यह बलिदान त्याग की वजह से ही भारत भूमि पर लहरा रहा है प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपील की है कि जिस तरह भारत में समस्त त्योहारों को मनाया जाता है समस्त त्योहारों को पूर्ण उत्साह व जोश के साथ मनाया जाता है उसी तरह आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को भी धूमधाम से मनाया जाए

Author: admin

Comments (0)
Add Comment