पंचायत समिति श्रीनगर मुख्यालय पर सामुहिक योगाभ्यास कर मनाया नवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह
सभी ग्राम पंचायत क्षेत्रों मे भी मनाया योग दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पंचायत समिति श्रीनगर मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय (ग्रामीण) नवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर मे योगा फोर वसुदैव कुटुम्बकम की थीम के साथ प्रातःकाल की सुमधुर बेला में आयोजित किया गया। योगाभ्यास सत्र के दौरान आसन, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम की क्रियाओं का प्रशिक्षक नन्दकिशोर कुमावत सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्रीनगर के सानिध्य में अभ्यास कराया। कुमावत ने प्राणायाम के लाभ एवं महत्व प्राणायाम के लाभ एवं महत्व के महत्वों के बारे में प्रकाश डाला और बताया कि हमारे शरीर में जितनी भी चेष्टाएँ होती है, उन सभी का प्राण से प्रत्यक्ष सम्बन्ध है। प्राणायाम से इन्द्रियों एवं मन के दोष् दूर होते है। आसन से योगी को रजोगुण,प्राणयाम से पापनिवृति और प्रत्याहार से मानसिक विकार दूर रहते है। स्थूल रूप से प्राणायाम श्वास-प्रश्वास के व्यायाम की एक पद्धति है,जिस से फेफड़े मजबूत ,दीर्घ आयु का लाभ मिलता है। विभिन रोगो का निवारण प्राण-वायु का प्राणायाम द्वारा नियमन करने से सहजतापूर्वक किया जा सकता है। प्राणायाम द्वारा उद्वेग,चिंता,क्रोध,निराशा ,भय और कामुकता आदि मनोविकार का समाधान सरलतापूर्वक किया जा सकता है। प्राणायाम से मस्तिष्क की क्षमता बढाकर स्मरण-शक्ति,सुझबूझ, कुशग्रता ,दूरदर्शिता, धारणा ,मेघा आदि मानसिक विशेषताओ को प्राप्त किया जा सकता है। भगवान की ओर से हमें जो जीवन मिला है ;उसमे प्राण श्वास गिनकर मिलते है। जिसके जैसे कर्म होते है , उसी के अनुसार उसको अगला जन्म मिलता है।प्राणायाम को प्रतिदिन अभ्यास करने से व्यक्ति को जो मुख्य लाभ होते है , वो इस प्रकार से है। हदय,फेफड़े व् मस्तिष्क सम्बन्धी रोग दूर होते है। मोटापा,कोलेस्ट्रोल ,मधुमेह,कब्ज,गैस,श्वास रोग,एलर्जी,माइग्रेन,रक्तचाप,किडनी के रोग,पुरुष व् स्त्रियों के समस्त यौन रोग आदि सामान्य रोगों से लेकर सभी साध्य-असाध्य रोग दूर होते है। मन अत्यंत स्थिर,शान्त व् प्रशन्न तथा उत्साहित तथा डिप्रेशन आदि रोगो से लाभ मिलता है। वात,पित्त व् कफ में लाभदायक है। वंशानुगत डायबिटीज,हदयरोग से बचा सकता है। पाचनतंत्र स्वस्थ हो जाता है और उदर रोग दूर हो जाते है। समस्त रोग काम, क्रोध, लोभ, मोह व् अहंकार दोष नष्ट हो जाते है। बालों का झड़ना,सफ़ेद होना,चेहरे पे झुरिया पड़ना आदि से बच सकते है। बुढ़ापा देर से आएगा तथा आयु बढ़ेगी। प्राणायाम का अभ्यास करनेवाले व्यक्ति सदा सकारत्मक विचार,चिंतन व् उत्साह से भरा हुवा रहता है। शरीर प्रफुल्लित रहता है। साथ ही योगिक क्रिया सूर्य नमस्कार के बारे संक्षिप्त में बताया कि सूर्य नमस्कार जीवन देने वाली ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में सहायक माना जाता है। सूर्य नमस्कार के कई आसन हैं जिनसे सेहत को तमाम प्रकार के लाभ होते हैं। प्रणाम आसन (प्रार्थना मुद्रा), हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन (आगे की ओर झुकना), अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा), संथोलानासन (प्लैंक पोज), अष्टांग नमस्कार आसन (अष्टांग नमस्कार), भुजंगासन (कोबरा मुद्रा), अधो मुख संवागासन, अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा) इत्यादि।
श्री हरेन्द्रसिंह वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक ने नियमित योगाभ्यास के लाभ के बारे में बताया कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है।
हेमन्त देतवाल अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा ने सभी का आभार व्यक्त किया
समिति के अन्य ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी मनाया योग दिवस
शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार नसीराबाद के सभी विधालयों , ग्रामीण क्षेत्र देरांठू , भटियाणी , लोहरवाड़ा , सनोद , रामसर , दिलवाडा , नान्दला , झडवासा आदि मे भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वही इस अवसर पर देरांठू के महात्मा गांधी अग्रेजों माध्यम विधालय मे प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने योग के लाभ एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे संगीता तिवारी के सानिध्य मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया । इस अवसर पर नरेगा सचिव अमित चावरिया , शिक्षक अनिल कुमार जैन , सुल्तान खोकर, आइरिस मैसी, चेतना शर्मा, कमला कुमारी शर्मा, आशीष दाधीच ,राम सिंह ,रूपा देवी,सीताराम ,मोहन प्रजापत , आगंनबाडी कार्यक्रर्ता सहित ग्राम के कई नागरिक उपस्थित थे ।