तीर्थ राज पुष्कर की 84 कोस परिक्रमा 7 नवम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

तीर्थ राज पुष्कर की 84 कोस परिक्रमा 7 नवम्बर को

अजमेर समिति द्वारा गांव- गांव मंदिर- मंदिर जाकर दे रहे निमंत्रण

अजमेर । पूज्य पिता ब्रह्माजी की नगरी तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र की 84 कोस की परिक्रमा का कार्यक्रम अजमेरु 84 कोस समिति द्वारा क्रार्तिक माह मे विशेष महत्व होने से 7 नवम्बर , रविवार को करवाई जा रही है । जिसमे तीर्थराज पुष्कर 84 कोस परिक्रमा मे आने वाले सभी मन्दिरो के दर्शन श्रृद्धालु ढोल ढमाकों ओर ध्वज पताके साथ चलते हुए करेगे । यह परिक्रमा अजमेर नगर के पर्वतेश्वर महादेव मंदिर परबतपुरा , सुभाष नगर , चुंगी चोकी व अम्बे माता मन्दिर , बजरगंढ चौक से निकलेगी ।
समिति के सेवक तगत सिह गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम मे भाग लेने हेतू क्षेत्र गांव गांव मे जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है ।
आज रविवार को ग्राम सेदरिया , पालरा, बड़लिया ,
माखुपुरा, बड़ागांव, खाजपुरा एवं खानपुरा मे संपर्क किया गया।
गांव के प्रमुख लोगों को आमंत्रित करते हुए श्रीफल देते हुए समस्त गांव का निमंत्रण दिया गया।
पालरेश्वर महादेव मंदिर पालरा में प्रधान पति अर्जुन सिंह रावत एवं महेंद्र सिंह रावत फारकिया द्वारा वाहन रैली में सम्मिलित होने हेतू आमन्त्रण स्वीकार कर का समिति को आश्वासन दिया गया। बड़लिया व बलिया में ज्ञान सिंह पवार, हरि सिंह फौजी , रामदेव आदि ग्रामीणों द्वारा यात्रा में आने का विश्वास दिलाया। नारेली से शैतान सिंह गुर्जर द्वारा इष्ट मित्रों सहित यात्रा में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया।
समिति कार्यकर्ताओं द्वारा
माखुपुरा में सोहन सिंह रावत , करण सिंह रावत आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, बड़गांव में पूर्व सरपंच घनश्याम जांगिड़, मोहन सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह चुंडावत आदि कार्यकर्ताओं ने यात्रा में आने का विश्वास दिलाया ।
सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 7 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर में एकत्र होने का विश्वास दिलाया। तथा अपने अपने ग्राम एवं मंदिर से ध्वजा लाने का भी आश्वासन दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment