सराणा के केसरपुरा में 8 से 10 ट्रॉली चारा जला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के कोटा रोड स्थित ग्राम पंचायत सराना के गांव केसरपुरा में अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। पटवारी मान सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 3 बजे गांव केसरपुरा में शिवराज पिता हनसा गुर्जर , इंदिरा पत्नी स्वर्गीय रणजीत , छोटी देवी पत्नी सरदार निवासी केसरपुरा के बारे में अज्ञात कारणों से चारे में आग लग गई । मौके पर सराना सरपंच नीलम दुनिवाल, गिरदावर शैलेंद्र सिंह पहाड़िया, पटवारी मान सिंह राठौड़, सराना थाना से उप निरीक्षक मोतीलाल शर्मा मय जाब्ते के साथ गांव केसरपुरा मौके पर पहुंचे । वही ग्रामीणों ने पानी के टैंकरो के साथ जेसीबी से चारे को हटाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया । सुचना मिलने पर दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर बड़ी मकसद के बाद काबू पाया गया।