लोहरवाड़ा मे 79 बालिकाओं को मिली साइकिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 79 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई । प्रधानाध्यापक राकेश जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हगामी लाल माली के द्वारा बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई । जिससे बालिकाओं में अपार खुशी नजर आई । इस मौके पर अध्यापक रामप्रसाद , राजेंद्र कुमार नायक , जगदीश सुनारीवाल , भंवर लाल मेघवंशी , सूरज सिंह सहित स्टाप गण उपस्थित रहे ।