नसीराबाद नगरपालिका मे हर्षोल्लास से मनाया 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नगर पालिका नसीराबाद में आजादी के 75 वे अमृतमहोत्सव के साथ 76 वाँ स्वंतत्रता दिवस बडे हर्ष एवं उल्लास मनाया गया । इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिका उपाध्यक्ष शंभू साहू ने ध्वजारोहण किया । आयोजन ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भगवत सिंह परमार , नगर पालिका पार्षद अनीता मित्तल , पार्षद दीपक साहू , पार्षद सत्यनारायण शर्मा , पार्षद सरोज बिस्सा , सुभाष सांखला , प्रदीप राठौड़ , प्रशांत मेहरा , ललित गोविंदानी , भगवान दास , बिट्टू मेहरा , पवन तंवर , रंजन वर्मा , राजेंद्र सांखला , सत्यनारायण वर्मा , राजेश शर्मा , शंकर गुर्जर , कुलदीप चौधरी , योगेश मनसुखानी , रामावतार , हरिराम सैनी , आकाश , पूजा गुर्जर आदि सहित नगरपालिका के स्थानीय निवासी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे ।