राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 65 वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
सुधीर शर्मा सीकर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलीड़ा में 65 में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 17 वर्ष और 19 वर्ष का उद्घाटन हुआ ।जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय श्री रामचंद्र सिंह जी पिलानियां ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल बहुत जरूरी है। खेल के माध्यम से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वर्तमान सरपंच श्री शिवपाल सिंह जी ने खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन जी चौधरी ने खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए । स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य और पीईईओ ओम प्रकाश जी बाटड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आस्वस्त किया कि खेल पूरे निष्पक्षता से होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुमेर सिंह ख्यालिया जी ने बताया कि 65 वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पिछले साल साल कोरोना कब कारण नहीं हो पाई लेकिन एक बार पुनः शुरू हुई है जिसमें 17 वर्षीय में 24 टीमें भाग ले रही विभिन्न जिलों की इसके साथ ही साथ 19 वर्ष में 13 टीमें भाग ले रही है। जिले के विभिन्न स्कूलों से 760 के करीब विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। विद्यालय के उद्घाटन मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को कोलीड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोज्याना जोहड़ा के बीच हुआ जिसमें कोलीड़ा विजय हुआ। कार्यक्रम के सह संयोजक सुरेंद्र सिंह जी ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को 17 वर्ष के 8 मैच हुए हैं और 19 वर्ष के पांच मैच हुए है। इसमें पिछले साल के विजेता और उपविजेता को बाई मिली है। कार्यक्रम का संचालन राजकमल जाखड़ और भंवर लाल निठारवाल ने किया। इस अवसर पर शिवपाल सिंह मील पूर्व सरपंच, धर्मेंद्र सिंह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ,मोहर सिंह जाखड़ पूर्व प्रधानाचार्य, दीनदयाल मील, सागरमल जांगिड़ मांगीलाल, मोहन लाल मील पूर्व उपसरपंच, पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह बाटड़, ओम प्रकाश, महेश कुमार मील, मुकेश कुमार, विद्याधर सिंह प्रधानाचार्य बेरी , सुशीला दूत प्रधानाचार्य धर्मशाला, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल, विजयपाल , जगदीश मील, सुरेश जाखड़, सुरेंद्र सिंह पायल, मोहम्मद इशाक, इरशाद, रणजीत सिंह, रामकुमार, सतपाल, संदीप, बलबीर, सहित विद्यालय के सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।