नसीराबाद मे लगी राष्ट्रीय लोक अदालत मे विधुत विभाग के 6 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

नसीराबाद मे लगी राष्ट्रीय लोक अदालत मे विधुत विभाग के 6 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

निगम को 1,61949 रुपये की प्राप्त हुई राजस्व आय

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के उपखण्ड कार्यालय पर शनिवार को जिला सेशन कोर्ट द्बारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । लगी लोक अदालत मे विधुत विभाग के 56 प्रकरणों के आवेदन प्रस्तुत किऐ गये । जिसमे से 6 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया । जिससे निगम को 1,61949 रुपये की राजस्व वसूली प्राप्त हुई । विधुत विभाग के अधीशाक्षी अभियन्ता एम आर मीणा ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर को आयोजित की जायेगी । जिसमे अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज कराये जायेंगे । जिसका लाभ प्राप्त करने हेतू उपभोक्ता अदालत मे पहुंचे । जिससे उनका निस्तारण किया जा सके ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment