देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी स्थान पर चल रहे शत चण्डी महायज्ञ मे रविवार को 57 जोडो ने दी आहुति

देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी स्थान पर चल रहे शत चण्डी महायज्ञ मे रविवार को 57 जोडो ने दी आहुति

यज्ञ के साथ क्षेत्र मे हुई अमृत की बारिश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू के सनोद रोड पर पहाड़ी पर स्थित भाषाहरडी मातेश्वरी माताजी के स्थान पर चल रहे शत चण्डी महायज्ञ के पांचवें दिन प्रधान कुण्ड के प्रतिदिन के दो यजमानों के साथ रविवार को 55 जोडो ने महायज्ञ के यज्ञ अनुष्ठान मे आहुति दी । यह यज्ञ संत बालक दास त्यागी महाराज के सानिध्य मे आयोजित किया जा रहा है । यज्ञ के आचार्य बनारस से आये पण्डित रजित शास्त्री एवं मारुती नन्दन आश्रम वाराणसी के केदार नारायण शास्त्री है । इस महायज्ञ मे दूर दूर से आये सन्तों के दर्शनो के साथ प्रतिदिन दिन बाल विधुशी भागवत भूषण रुचि किशोरी जी द्वारा शाम 4 बजे से सांय 7 बजे तक भागवत कथा की जा रही है । वही रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक वृज बनारस से आई रासमण्डली द्बारा रासलीला की जा रही है । रात्रि मे ग्रामीणो के साथ आस पास के क्षेत्र से आकर ग्रामीण व शहरीजन भी रासलीला देखने के साथ वहां लगे डिजिलेण्ड के आकर्षक झुलो का परिवार सहित आनन्द उठा रहे है । यज्ञ स्थल पर रात्रि मे मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा है । यज्ञ का समापन 21 जून , मगंलवार को पूर्णाहुति के बाद रखी गई महाप्रसादी के साथ होगा । यज्ञ के साथ साथ क्षेत्र मे प्रारम्भ हुई अमृतमयी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों मे खुशी व किसानों मे प्रसन्नता व्याप्त हो गई है । इस महायज्ञ मे ग्रामीण तन मन धन के साथ पूर्ण रूप से हाजिर रह कर यज्ञ मे सेवाएं प्रदान कर रहे है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment