5 माह पहले जैन मन्दिर से चोरी हुई भगवान पार्श्वनाथ अष्ठधातु की मूर्ति बरामद।

5 माह पहले जैन मन्दिर से चोरी हुई भगवान पार्श्वनाथ अष्ठधातु की मूर्ति बरामद।

अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत

टोंक/उनियारा।

अलीगढ़ थाना क्षेत्र में उखलाना रोड पर दिगम्बर जैन मंदिर से पांच माह पूर्व चोरी हुई भगवान पार्श्वनाथ की अष्ठधातु की मूर्ति को पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पांच माह पूर्व जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के साथ अन्य चार प्रतिमाएं विराजमान थी। जिनमें से अष्टम धातु से निर्मित मूर्ति को चोर चोरी कर ले गए थे। जिस पर महावीर कुमार पुत्र स्व.राजु लाल जाति जैन उम्र 70 साल निवासी वार्ड नम्बर 4 गोदो का मोहल्ला कस्बा अलीगढ हाल अध्यक्ष श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति ने थाने पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर अनुसंधान शुरु किया गया। मुखबीर तथा अन्य साक्ष्यो के आधार पर जैन मंदिर चबूतरे के पास से अष्टम धातु की मूर्ति को बरामद किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा मुलजिमों की सघनता से तलाश जारी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment