गायों से भरी केन्ट्रा पकड़ी 5 गौवंश मिले मृत
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
ततारपुर।ततारपुर पुलिस ने गौतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक केन्ट्रा गाड़ी को पकड़ा। जिसमें 14 गौवंश ठूस-ठूस कर भरे हुए थे पुलिस ने गाड़ी सहित एक गौतस्कर को भी गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी शेरसिंह चौधरी ने बताया मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सुबह करीब 4:00 बजे एक कैंट्रा गाड़ी को कासिंया कि ढाणी के पास रुकवाया जो गायों से भरी हुई थी। जिसमे कुल 14 गौवंश मिले उनमे क्रूरता पूर्वक मुंह व पैर बांधने से 5 गौवंश मृत पाये गये। जिनका पोस्टमार्टम कर दफनाया गया व बाकी नौ गौवंश को ततारपुर स्थित गौशाला भिजवाया गया। व आरोपी अलिमोहम्मद पुत्र खानु निवासी झिरका फिरोजपुर को 14 गौवंश व एक केन्ट्रा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया।वही दो आरोपी खालिद पुत्र अब्दुल निवासी मिर्जापुर व सन्नी भड़भुजा निवासी घाटमिका अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जिनकी तलाश जारी है। कार्यवाही में थानाधिकारी शेरसिंह चौधरी, चालक अनिल शर्मा, एएसआई शिवदयाल,व कांस्टेबल दीपांशु व बिट्टू मौजूद रहे।