शिविर में 48 आवासीय पट्टे जारी।
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूं। प्रशासन गांवों के संग अभियान छप्पारा पहुंचा इस दौरान बीपीएलधारी 65 वर्षीय फतेहसिंह पुत्र शिवदान सिंह राजपूत को शिविर में ही पेंशन लाभ देते हुए मौके पर ही उसका नया जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया व आधार कार्ड में जन्मतिथि त्रुटि में सुधार किया गया अभियान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई प्रशासन गांवों संग अभियान ग्राम छप्पारा केम्प में जन समुदाय ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सभी विभागों ने उपखंड अधिकारी, लाडनूं के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 3 नए कनेक्शन जारी किए। राजस्व विभाग ने 187 नामांतरण, 138 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 2 सहमति से खाता विभाजन तथा 2 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 48 आवासीय पट्टे जारी किए। चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की शपथ उपस्थित जनसमूह के समक्ष ली गई,शिविर में एसडीएम अनिलकुमार,तहसीलदार कुलदीप भाटी,विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव व सरपँच मूलसिंह सहित अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहे