शिल्प एवं माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष गेदर के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित
–नियामत जमाला–
भादरा, 4सितंबर / राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर ( सूरतगढ़ ) के 56 वें जन्म दिन पर रविवार को भादरा में हिसार बस स्टैंड के पास मारोठिया भवन अभिनव अम्बिका कोचिंग केंद्र में सर्व समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसमें सर्व समाज के विजयपाल मारोठिया, महेंद्र सिंह सरस्वा, हरिकृष्ण घासोलिया, एडवोकेट विनोद सिंगाठिया, डा. बी.एस. वर्मा, रामनिवास जलंधरा सरपंच,समाजसेवी शेरसिंह गोस्वामी जोगीवाला, राजेन्द्र निमीवाल सरपंच नेठराना, पंकज जगदीश टोक्सिया, ओम प्रकाश देवर्थ, रोहतास लकेसर,देवीलाल सर्राफ, राजेंद्र भाकर, मनोज शर्मा, देवी लाल शर्मा, सतपाल राजेरा, सुशील खाजोतिया समेत अन्य ने भाग लिया। शिविर में राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ की टीम से डा.संदीप पूनियां, नर्सिंग ऑफिसर नवल किशोर कारगवाल व अन्य 8 सदस्यीय टीम ने 45 यूनिट रक्त संग्रह किया रक्तदाताओं को टीम की ओर से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।
फोटो- रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते अतिथि