नसीराबाद बालिका विद्यालय मे 422 बालिकाओं को मिली साइकिले

नसीराबाद बालिका विद्यालय मे 422 बालिकाओं को मिली साइकिले

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव गुर्जर रहे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के राजकीय बालिका विद्यालय मे शनिवार को पूर्व विधायक एंव पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर व सुभाष मिश्रा पूर्व सरपंच श्री नगर की अध्यक्षता मे साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । साइकिल वितरण प्रभारी विरेन्द्र सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2019-20 की कक्षा 9 एंव वर्तमान कक्षा 10 मे अध्यनरत 191 छात्राओं व सत्र 2020-21 की कक्षा 9 की 231 छात्राओं को कोराना गाईडलाईन की पालना करते हुए कुल 422 छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही है । जिसमे मध्यान्ह पूर्व 50 एंव मध्यान्ह पश्चात 50 इस प्रकार कुल 4 दिनो तक अभिभावकों के साथ उपस्थित होने वाली छात्राओं को साइकिल वितरित की जायेगी । ताकि कोराना के कारण अनावश्यक भीड से बचा जा सके । विधालय की प्रधानाचार्या श्री मति नूतन लुहाडिया ने बताया कि शनिवार को 50 छात्राओं को मुख्य अतिथियों के सानिध्य मे साइकिले वितरित की गई । इस अवसर पर मधु गोयल , हरेन्द्रनाथ मिश्रा , रेखाराम , मनोज कुमार के साथ अध्यापकगण व अभिभावकगण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment