नसीराबाद मे एक युवक के साथ 4 युवको ने की मारपीट

नसीराबाद मे एक युवक के साथ 4 युवको ने की मारपीट

सिर मे गम्भीर चोट लगने से कराया चिकित्सालय मे भर्ती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के लोधा मोहल्ला निवासी जितेन्द्र यादव ( 21 ) पुत्र प्रेम प्रकाश यादव ने नसीराबाद सीटी थाने मे 4 युवको के खिलाफ गम्भीर रुप से मारपीट कर जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया । जितेन्द्र यादव ने रिपोर्ट मे बताया कि 15 मार्च की रात्रि को 9 बजे के करीब घर से राशन का सामान लेने बाजार जा रहा था । कि घर से थोडी दूर आगे खडे लक्ष्मण पुत्र रमेशचन्द , पवन चोहान पुत्र रमेश चन्द , अजय चोहान पुत्र भगवान दास व विजय पुत्र भगवान दास अचानक मेरे पास आये ओर मेरे से मारपीट करते हुऐ घसीट कर मोहल्ले मे स्वयं के घर पीछे गली मे ले जाकर लोहे के सरीये , पाईप , लोहे के क्लिप व लकडी से पूरे शरीर व सिर पर मारकर घायल कर भाग गये । साथ मे मेरे हाथ मे पहना चांदी का 400 ग्राम का कडा व जेब मे रखे 5000 रुपये भी लूट कर ले गए । जाते जाते ओर जान से मारने की धमकी देकर गये ओर एस सी के केस मे फसाने की धमकी देकर गये। जितेन्द्र ने बताया कि पूर्व मे यह आरोपी मेरे घर पर आकर मेरे परिवार के सामने व पूरे मोहल्ले के सामने जान से मारने की धमकी दी थी । जिस पर मेरे भाई रवि का दोस्त मनोज पुत्र श्याम लाल आया तो उससे भी मारपीट कर उसे भी एस सी के झुटे केश मे फंसा दिया था । आरोपी आदतन अपराधी है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment