कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन का 37 वां दिन

कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन का 37 वां दिन

(प्रकाश चंद्र गुप्ता)
बैकुंठपुर – खबर कोरिया जिले से है जहां मनेंद्रगढ़ जिला बनने से कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध दिखाई दे रहा है वहीं जिले वासियों के द्वारा कोरिया बचाओ मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
कोरिया बचाओ मंच के सहसंयोजक शैलेश शिवहरे ने कहा हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खड़गांव बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप ले लिया यह हमारे हक की लड़ाई है।
अंकित गुप्ता लवी ,प्रशांत प्रताप सिंह ,सुनील शर्मा ,आशुतोष गुप्ता, अर्पित गुप्ता ,अक्षत गुप्ता वरुण दुबे ,विपुल शुक्ला, निखिल , घनश्याम साहू, शाहिद अशरफी सहसंयोजक शैलेेश शिवहरे सुभाष साहू बबलूू सिंह सभी वर्ग पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश केे मुखिया अपना खुद का राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है। प्रदेश केे मुखिया के कानों तक बात नहीं पहुंच रही धरना प्रदर्शन का एक महीना 7 दिन बीत गया शासन प्रशासन सुध बुध नहीं ले रही है देखना यह हैै कि प्रदेश केे मुखिया कब सज्ञान मे लेतेे हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment