भटियाणी में 37 लाडो को मिली साईकिलें
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की लाडो को शुक्रवार को राजस्थान सरकार द्वारा साईकिलें वितरण की गई। वितरण
प्रभारी मधुसूदन अग्रवाल ने बताया की 2022 – 23 व 2023 – 24 दो सत्रों की प्राप्त 37 साईकिलों का कक्षा 9 में उत्तीर्ण छात्राओं को वितरण की गई । जिससे
साईकिल प्राप्त कर उपस्थित सभी छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे।
साईकिल मिलने से भटियानी विद्यालय में अध्ययन के लिए बाहर ग्राम से आने वाली छात्राओं को काफ़ी सुविधा मिलेगी । इस मौके पर उपप्रधाचार्य विनोद कुमार राव, महेश कुमार, रणजीत लाल राव व विधायक प्रतिनिधि एवं विद्यालय सहायक पुखराज टांक तथा साईकिलें प्राप्त करने वाली छात्राएं उपस्थित थी।