मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत मकराना निवासी बताया जा रहा है मृतक
अजमेर । मकराना निवासी दशरथ सिंह पुत्र राम सिंह राठौड़ उम्र 35 वर्ष निवासी मकराना की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई । जानकारी में आया कि मकराना निवासी दशरथ सिंह पुत्र राम सिंह राठौड़ अपनी स्विफ्ट गाड़ी से रुपनगढ़ व सुरसुरा के बीच स्थित लाच्चा बावड़ी के पास विषाक्त पदार्थ का सेवन करके अपने मित्रों को फोन कर कर विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी । सूचना मौके पर पहुंचे मित्रों के द्वारा दशरथ सिंह को आनन-फानन में यज्ञ नारायण हॉस्पिटल लेकर आए । जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान मौत हो गई । रूपनगढ़ थाना पुलिस अब मामले की जांच मे लगी है ।