रघुनाथपुरा (भिनाय ) के 35 कावडिये पुष्कर से जल लेकर आये

रघुनाथपुरा (भिनाय ) के 35 कावडिये पुष्कर से जल लेकर आये

25 को करेंगे शिवालय मे जलाभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रघुनाथपुरा ( भिनाय ) से चतुर्थ कावड़ यात्रा पुष्कर सरोवर से 23 तारीख को पवित्र जल लेकर रवाना हुई । कावडियो ने रात्रि विश्राम श्री बामणिया बालाजी धाम , भटियाणी रोड देरांठू पर किया । यहां के भक्तों ने कावडियो की बहुत अच्छी सेवा की । कावड़ यात्रा मे रघुनाथपुरा से हेमराज कसवा , श्री राम कस्वा , सांवरलाल बिजारणिया , मिट्ठू लाल कस्बा , मेघराज कस्बा , मुकेश प्रजापत , रणजीत कशवा , प्रधान प्रजापत , हेमराज बाफोडिया आदि सहित 35 कांवड़िये बम भोले के जयकारे करते हुए व डीजे की धुन मे नाचते हुए कांवड ले जा रहे है । ग्राम रघुनाथपुरा की यह चतुर्थ कावड़ यात्रा है । कावडिये के ग्राम मे पहुचने पर ग्राम वासियों द्बारा कावडियो का गाजे बाजे के साथ स्वागत करेगे । सोमवार को भगवान भोले शंकर के मन्दिर मे शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ व ऊं नमो शिवाय के जयकारों के साथ कावडिये भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment