ढाल मे 35 बालिकाओं को मिली साइकिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम ढाल मे शुक्रवार को राजकीय विधालय मे आयोजित कार्यक्रम मे 35 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई । विधालय की संस्था प्रधान नीलम जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री मति संजना गुर्जर ने की । साइकिले पाकर छात्राएं खुशी से झुम उठी । आयोजित कार्यक्रम मे समाजसेवी गणेश गुर्जर , शिक्षक गण व ग्राम के सम्माननीय नागरिक उपस्थित थे ।