आकाशीय बिजली गिरने से चाँदमा माताजी की 30 फिट दीवार ढही, पास के नोहरे में बंधी 11 गाय भैंस की मलबे में दबने से मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सराणा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चाँदमा में बुधवार रात्रि में आकाशीय बिजली गिरने चामुंडा माताजी की पूर्वी दिशा में बनी दीवार ठह गई।अचानक हुए धमाके से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। रामकरण बैरवा ने पुलिस थाना सराना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि चामुंडा माता मंदिर की लगभग तीस फिट लम्बी दीवार व रेलिंग के मलबे से पास ही रामकरण बैरवा व उसके तीन पुत्रो के बाड़े में बंधे 11 गाय व भैसे मलबे में काल कंवलित हो गए।ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पर पुलिस थाना व तहसीलदार टाटोटी ,ग्राम विकास अधिकारी को दी।गुरुवार को सुबह सभी अधिकारी मौके पर पहुचे।मोके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।मोके पर सरपंच प्रतिनिधि कमलेश मेघवंशी, जोतायां पूर्व सरपंच चंद्र वीर सिंह राठौड़ पहुचे।मलबा अधिक होने से एल एन टी की सहायता से मलबे को हटाया गया। साथ ही मलबे मे दबी हुई गायो व भेस को मृत अवस्था में निकाला गया।हल्का पटवारी,ए एस आई नंदकिशोर ने मौका पर्चा तैयार कर उच्चधिकारियों को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दुर्गालाल मेघवंशी, ए एस आई नंदलाल जाट, पशु चिकित्सा अधिकारी गिरिशकान्त वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता, कनिष्ठ लिपिक रमेश रायका, हल्का पटवारी प्रदीप कुमार वर्मा ,ग्रामीण कालू राम मेहर, तेजमल कुम्हार, सूरजकरण जाट, कुलदीप सिंह, हरिसिंह भाटी सहित ग्राम के लोग मौजूद थे।