नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति श्रीनगर के 3 विधालय क्रमोन्नत
पीसीसी सचिव गुर्जर की पहल पर हुए क्रमोन्नत
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र के 3 ग्राम के विधालय प्राथमिक से माध्यमिक मे क्रमोन्नत हुए । मुख्यमंत्री के बजट भाषण की घोषणा का पालन करते हुए शिक्षा मन्त्री ने पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर नसीराबाद की पहल पर श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र के 3 विधालय जिसमे रा.उ.प्रा. वि.गादेरी , रा.उ.प्रा. वि. धोलादाता न्यारा व रा. उ. प्रा. वि. लीरी का बाडिया को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करवाया । जिस पर उक्त ग्रामो के समस्त ग्रामवासियों ने पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर एवं श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर का हाद्धिक आभार व्यक्त किया । वही पूर्व विधायक गुर्जर व श्रीनगर प्रधान श्री मति गुर्जर ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मन्त्री का आभार प्रकट किया ।