नसीराबाद मे 29 वा राज्य स्तरीय मंत्रालय कर्मचारी सम्मान समारोह हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे 29 वा राज्य स्तरीय मंत्रालय कर्मचारी सम्मान समारोह हुआ

अजमेर । नसीराबाद शहर में 29 वा राज्य स्तरीय मंत्रालय कर्मचारी सम्मान समारोह राजस्थान शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। अजमेर मंडल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी वरेश भारद्वाज को प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया। सोमवार को नसीराबाद तहसील शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वरेश भारद्वाज का कस्बे के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खाटओली में पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के मुख्य अतिथि में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें नसीराबाद तहसील के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा भारद्वाज का साफा व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजेश फागना , नेमीचंद माली , कपिल गुर्जर , प्रशांत , श्रीमती पार्वती देवी , पृथ्वी चावला , अजय चावला , सुरेश गर्ग , ललित , लक्ष्मण सिंह सैनी , लक्ष्मीकांत बंसल , धर्म सिंह , मनोज जैन , अफसार अहमद , असलम , ममता वर्मा आदि मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment