रामसर से 24 वीं डिग्गी कल्याण पदयात्रा 6 अगस्त को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम रामसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री डिग्गी कल्याण के लिए पदयात्रा निकलेगी । पदयात्रा कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष विष्णु वैष्णव ने बताया कि यह 24 वीं पदयात्रा है । यह पदयात्रा 6 अगस्त , श्रावण सुदी नवमी शनिवार को प्रात: 6.15 बजे श्री पट्टी वाले बालाजी रामसर से प्रस्थान करेगी।