कार पलटने से 2 व्यक्तियो की हुई मौत खाटू श्याम के दर्शन कर आ रहे थे

ब्रेकिंग न्यूज

बान्दरवाडा पुलिया पर दर्दनाक हादसा

कार पलटने से 2 व्यक्तियो की हुई मौत खाटू श्याम के दर्शन कर आ रहे थे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के बांदनवाड़ा पुलिया पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई कार पलटने से दर्दनाक हादसे मे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई । यह हादसा बांदनवाड़ा पुलिया के बीचो बीच ऊपर हुआ । दुर्घटना को देखते ही अन्य वाहन चालक व कस्बे वासी पुलिया के ऊपर पहुंचे व घायलों को दुर्घटना ग्रस्त गाडी से बहार निकाला । जिसमे से 2 की मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही बान्दरवाडा पुलिस चोकी ईचार्च गिरधारी सिह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे । मृत दोनो व्यक्तियो के शव को चिकित्सा केन्द्र मे पहुचाया वही घायल 3 व्यक्तियो को अजमेर रैफर कर दिया । जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा कपासन के रहने वाले दो गाडीयो मे सवार 10 व्यक्ति खाटू श्याम के दर्शन कर वापस जा रहे थे । बान्दरवाडा के करीब चोधरी होटल पर खाना खाने के पश्चात दोनो गाडियां रवाना हो गई थी । वही आगे चल रही गाडी पुलिया पर अनियंत्रित होने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई ।

Video
Author: admin

Comments (0)
Add Comment