राजगढ़ धाम पर मनाई स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राजगढ़ धाम पर मनाई स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ

दो साल बाद उमड़े लाखो श्रद्धालु,आस्था से लगाई स्तम्भ की परिक्रमा

अजमेर । जिले के विख्यात धार्मिक भैरव धाम राजगढ़ पर प्रतिवर्ष की तरह 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की वर्षगांठ बडे ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है । लेकिन कोविड़ – 19 के चलते गत वर्ष केवल धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज व उनके परिवारजनो के साथ ही सम्पन्न की गई । जिसमे आम श्रद्धालुओ का पूर्णतया प्रवेश वर्जित था। वर्तमान मे 2 साल के लम्बे अन्तराल के बाद पुनः 19वीं वर्षगांठ सभी श्रद्धालुओ के साथ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई । जिस कारण श्रद्धालुओ में खुशी की झलक दिखाई दी और धाम बाबा भैरव व माँ कालिका के जयकारों से प्रागंण गूँज उठा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि
मंदिर में प्रातः 8.15 बजे मनोकामनापूर्ण स्तम्भ पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ प्रारम्भ हुआ। हवन की पूर्णाहुती के बाद माँ कालिका व बाबा भैरव की महाआरती व गुरूआरती हुई। 25 दिसंबर को 19वी वर्षगांठ के दिन राजगढ़ धाम के प्राचीन द्वार से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जो चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर,सदर बाजार होते हुए मनोकामनापूर्ण स्तंभ वाले मंदिर पर पहुंची । जिसमे सर्वप्रथम ऊंट घोड़ी तत्पश्चात 501 महिलाएं कलश यात्रा लेकर बैंड के साथ व श्रद्धालुगण डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़ अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजमेर तथा अन्य अतिथियों द्वारा मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा ने राजगढ़ धाम पर पहुंचकर बाबा भैरव बाबा व मां कालिका के दर्शन किए । इसके पश्चात सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण की परिक्रमा कर चंपालाल महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में भीड़ का आलम यह था कि श्रद्धालुओं की संख्या ड़ेढ लाख के आंकड़े को भी पार कर गई। श्रद्धालु सायंकाल आरती तक धाम पर आकर परिक्रमा करते रहे और बाबा भैरव व माँ कालिका के समक्ष शीश झुकाकर चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। इस विशेष सुअवसर पर राजगढ़ धाम आए हुए श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेन्सिंग की पालना करते हुए मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर बाबा भैरव व माँ कालिका के दर्शन कर चंपालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की।
अन्धविश्वास से रहें दूर – चम्पालाल महाराज
मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की वर्षगाँठ के शुभअवसर पर चम्पालाल महाराज ने आने वाले समस्त श्रृद्धालुओं से कन्याभ्रूण हत्या रोकने एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया साथ ही आए हुए लाखों श्रद्धालुओं से अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर कन्याभ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया और कहा कि मानव जीव प्राणी सभी प्रकार के अंधविश्वास से दूर रहकर समाज व देश के लिए परोपकार के कार्य करते रहे । महाराज ने ये भी कहा कि बेटा भाग्य से व बेटी सौभाग्य से प्राप्त होती है। कन्या भ्रूण हत्या महापाप है जिसका कोई प्रायश्चित नहीं। इस अवसर पर समस्त श्रृद्धालुओं को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए समझाया और बताया कि नशा ही नाश का कारण है एवं नशा ही विनाश की जड़ है। साथ ही महाराज ने कहा ‘मेरा टीका मेरी शान इससे बचेगी अपनी जान’ तथा ‘राजगढ़ धाम का यही है नारा स्वस्थ रहे हिन्दुस्तान हमारा’। सभी को कारोना से घबराना नही है बीमारी कोई भी हो उसका दवा व दुआ से बचाव किया जा सकता है। कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मॉस्क तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर ही कोरोना से मुक्त हुआ जा सकता है। चम्पालाल महाराज ने देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 सेन्य अधिकारियों की शहादत को याद करते हुए और भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि देश में ऐसे वीरों के कारण ही हम सभी भारतवासी सुरक्षित हैं।

पुलिस अधीक्षक पहुँचे राजगढ़ धाम
अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा ने राजगढ़ पर पहुँचकर बाबा भैरव व मां कालिका के दर्शन किए व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद लिया। धाम कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक शर्मा का स्वागत किया गया।

जो भरण-पोषण करे वही भैरव है

अभूतपूर्व राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम
अतिथियों ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ धाम राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में अद्भुत ख्याति प्राप्त देवस्थान है जहाँ चम्पालाल महाराजश्री निस्वार्थ भाव से मानव जीव प्राणी की सेवा कर रहे है । जिसका बखान शब्दों के माध्यम से नहीं किया जा सकता है एवं महाराजश्री द्वारा जो राष्ट्रीय स्तर पर समाज के कल्याणकारी कार्य जैसे नशामुक्ति का अभियान व समाजकंटकों द्वारा की जा रही कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में धाम पर चल रहे महाअभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अपने आप में अनूठी मिसाल व्यक्त करता है।

लाखों श्रद्वालुओं ने लिया बेटी बचाने का संकल्प
श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट राजगढ़ के तत्वाधान व चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से राजगढ़ मसाणिया धाम पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए 25 दिसम्बर को लाखों श्रद्वालुओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। धाम पर पिछले कई वर्षों से चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है।

अद्भुत चमत्कारी चिमटी का हुआ वितरण
सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ पर आए हुए श्रद्धालुओं को अद्भुत चमत्कारी चिमटी का वितरण हुआ। श्रद्धालु रविवार से ही मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विषेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के लिए कतार में लग गए। इस दिन मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने से व अद्भुत चमत्कारी चिमटी का सेवन करने से श्रद्वालुओ के सारे रोग-कष्ट, पीड़ाएँ दूर हो जाते हैं।

निःशुल्क चाय व विशाल भण्डारे का आयोजन
सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ पर श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा देश-प्रदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय व विषाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

सैंकड़ों झण्डे चढ़ें
सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 19वीं वर्षगांठ पर देश-प्रदेश से सैंकड़ों झण्ड़े आए। मेले में देश-प्रदेश के विभिन्न प्रांतों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु अपने साथ लाए झण्डों को चक्की वाले बाबा के मंदिर से मुख्य मंदिर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ नाचते-गाते लाए तथा बाबा भैरव व माँ कालिका के मंदिर पर चढ़ाए।

3 किलोमीटर तक लगी लंबी वाहनों की कतारें, प्रशासन ने की कड़ी मशक्कत
भैरव धाम पर श्रद्वालुओं के सैलाब को देखते हुए जिला पुलिस व प्रशासन ने शांति व कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए श्रद्धालुओं के सैलाब को सुनियोजित तरीके से संभालने के लिए कड़े बन्दोबस्त किए तथा विशेष पुलिस जाब्ता लगाया। लेकिन वर्तमान मे 2 साल के लम्बे अन्तराल के बाद पुनः 19वीं वर्षगांठ सभी श्रद्धालुओ के साथ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जिस कारण श्रद्धालुओं की संख्या के आकडे ने पिछले कुछ वर्षों के तमाम रिकार्ड तोड़ दिए तथा प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत की। यातायात पुलिस की ओर से भी यातायात तथा पार्किंग की विषेष व्यवस्था की लेकिन राजगढ़ के आसपास तीन किलोमीटर में पूरे देशभर से आए हुए विभिन्न प्रकार के वाहनों की लाइन लगी हुई थी।

इन्होंने भी की शिरकत, लगाई परिक्रमा
धाम पर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ के वर्षगांठ पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री व विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर, विजयनगर नगरपालिका चैयरमेन सचिन सांखला, प्रदेष कांग्रेस सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति नगर परिषद अजमेर, विजय जैन पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस अजमेर, कमलेश गुर्जर प्रधान श्रीनगर, दिलीप राठी, सरपंच श्रीनगर, सैयद मुन्नवर चिश्ती अंजुमन कमेटी दरगाह अजमेर, खालिद खान दरगाह अजमेर ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की तथा बाबा भैरवनाथ एवं गुरूदेव श्री चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी रहे उपस्थित
धाम पर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ के वर्षगांठ पर विकास शर्मा पुलिस अधीक्षक अजमेर, राजेन्द्र राठौड़ अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजमेर, राकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, मुकेश सोनी वृत्ताधिकारी दक्षिण अजमेर, पूनम भरगड वृत्ताधिकारी नसीराबाद, कार्यपालक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार तहसीलदार नसीराबाद राजेश मीणा थानाधिकारी सदर थाना नसीराबाद, डॉ. माघव गोपाल अग्रवाल, डा. बालमुकुन्द जेथवाल, डॉ. रश्मि सिन्हा, महावीर मीणा थानाधिकारी भिनाय, राजेन्द्र कुडी, सहायक अभियन्ता, ए.डी.ए., बी एस शेखावत सहायक अभियन्ता सराधना, विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता, अमित पंवार, कनिष्ठ अभियन्ता ए.डी.ए. राजीव मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, ए.डी.ए. भी मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की स्थापना दिवस पर उपस्थित रहे।

इनका रहा विषेष योगदान
मनोकामनापूर्ण स्तम्भ के 19वीं वर्षगांठ महोत्सव की सुचारू व्यवस्था संभालने के लिए व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सैन, मुकेश सेन, रमेश सेन, प्रकाश रांका, राहुल सैन, यश मारोठी, सागर सेन के साथ शंकर ,आकाश, मुकुल ,आकाश, कमल ईनाणी, महावीर रांका, कैलाश सेन, शकर महावर, रामप्रसाद जाग्रत, मनीष चौहान, सुरेश गुर्जर, नवल किशोर, शंकरनाथ, पदम चन्द जैन, कालू यादव, आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

भजनों की बही गंगा
मनोकामनापूर्ण स्तम्भ के 19वीं वर्षगांठ महोत्सव पर केकड़ी मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान की छात्राओं व मुरलीधर, ज्योति सेनी, मुकुल आकाश आदि ने अपने भजनों के माध्यम से धाम पर आए लाखों श्रद्धालुओं को झूमने व नाचने पर मजबूर कर दिया।

पंजाब, सीकर,चुरू व झुंझुनु से आई रैली व चढ़ाया झंडा
मनोकामनापूर्ण स्तम्भ वर्षगांठ पर अवसर पर पंजाब, सीकर, चुरू व झुंझुनु से श्रद्वालु राजगढ़ धाम पहुचे जो कि महाराज की प्रेरणा पाकर कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में बेटी बचाओ देश बचाओ की एक विशाल रैली लेकर राजगढ़ धाम पर आये। रैली में आये श्रद्वालु पूरे जोश के साथ समाज में हो रही समाजकंटको द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में बेटी बचाओ देश बचाओ, बेटी पढ़ाओ देश बढ़ाओ के नारे लगाते नजर आ रहे थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment