कान में ईयरफोन लगा गाने सुनते-सुनते ट्रेन के ट्रैक पर पहुंच गया युवक, ट्रेन की चपेट में आने से 16 साल के लड़के की मौत
दीपक माली/ दिव्यांग जगत
उदयपुर ट्रेन की टक्कर लगने से युवक के सिर में चोट लगी और मौत हो गई।
ट्रेन की टक्कर लगने से युवक के सिर में चोट लगी और मौत हो गई।
कान में ईयरफोन लगाने की वजह से उदयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में ईयरफोन लगाकर घूमने निकला लड़का ट्रेन की चपेट में आ गई। उदयपुर के जनकपुरी का रहने वाला 16 वर्षीय शिवपाल सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर ईयरफोन लगाकर गाने सुनते-सुनते घूम रहा था। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। ईयरफोन के चलते उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इससे शिवपाल के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद शिवपाल के परिवार ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद मृतक के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।