पुष्कर के कपिल कुण्ड के पहाडी के आगे जगंलो मे 15-20 दिन पुराना पेड पर लटका मिला शव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पुष्कर के कपिल कुंड के आगे फीडर के पास खदुंबा की पहाड़ी के घने जंगलों में एक मानव कंकाल पेड़ पर लटकता हुआ मिला । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट , सीओ ग्रामीण मनीष बडगूजर , सीआई राकेश यादव सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा । पुलिस ने पहचान के लिए पूरे जंगल को खंगाला प्रथम दृष्टया 15 से 20 दिन पुराना यह मानव कंकाल बताया जा रहा है । पेड़ पर सिर्फ कपड़े की धोती से खोपड़ी लटकती हुई मिली तो वही नीचे शीर्फ हड्डियां मिली है । ककांल को नीचे उतराकर , फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।