अजमेर जिले मे महंगार्ई राहत कैम्प शनिवार को 14760 परिवारों को मिला लाभ

अजमेर जिले मे महंगार्ई राहत कैम्प शनिवार को 14760 परिवारों को मिला लाभ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन मे भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शनिवार को जिले मे 14760 लार्भाथियों के परिवारों को लाभ दिया गया। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि अजमेर जिले मे महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया।

इन योजनाओं में¬ लार्भाथियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 9448 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 11448 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 11448 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 499 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 9791 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्द्रा गांधी गैस सिलेण्डर योजना के लिए 4548 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 9939 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 4589 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 9709 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 155 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
आज यहां आयोजित किए गए शिविर
उन्होंने बताया कि शनिवार 13 मई को प्रशासन गांव के संग अभियान के साथ-साथ महंगार्ई राहत शिविर का आयोजन इन स्थानों पर किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी अजमेर द्वारा सेंदरिया, ब्यावर द्वारा काबरा, केकडी द्वारा अजगरा, नसीराबाद द्वारा कानपुरा, सरवाड़ द्वारा फतहगढ़, पीसांगन द्वारा नागेलाव, भिनाय द्वारा केरोट, मसूदा द्वारा लूलवा तथा अंराई द्वारा बोराड़ा ग्राम पंचायत में शिविर लगाए गए।
इन स्थानों पर आगामी दिवस में¬ लगेंगे शिविर
उन्होंने बताया कि सोमवार 15 मई को अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 6 घर मण्डी स्कूल नागफनी, वार्ड संख्या 26 सामुदायिक भवन विवेकानन्द कॉलोनी, वार्ड संख्या 66 सामुदायिक भवन शास्त्री नगर, वार्ड संख्या 46 सोफिया हिन्दी मिडियम स्कूल भट्टा, नगर परिषद किशनगढ द्वारा वार्ड संख्या 26, 27 डाक बंगला, नगर परिषद ब्यावर वार्ड संख्या 19, 20, 21 गिब्सन हॉस्टल, नगर पालिका केकडी वार्ड संख्या 13, 14 खाती मोहल्ला स्कूल, नगरपालिका पुष्कर में वार्ड नम्बर 8 मरूधर केसरी धर्मशाला, नगर पालिका बिजयनगर द्वारा वार्ड संख्या 29 मदरसा केकडी चौराहा, नगरपालिका सरवाड़ के द्वारा वार्ड संख्या 6 से 8 यदुवंशी मालियान समाज भवन तथा नगरपालिका नसीराबाद में वार्ड नम्बर 6 से 8 नगर पालिका भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को शिविर
उन्होंने बताया कि सोमवार 15 मई को प्रशासन गांव के संग अभियान के साथ-साथ महंगार्ई राहत शिविर का आयोजन इन स्थानों पर किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी अजमेर द्वारा हटूण्डी, ब्यावर द्वारा किशनपुरा, केकडी द्वारा कालेडा कृष्ण गोपाल, नसीराबाद द्वारा राजगढ़, सरवाड़ द्वारा अरवड़, पीसांगन द्वारा अलीपुरा, भिनाय द्वारा सिंगावल, मसूदा द्वारा खीमपुरा एवं बाडी, पुष्कर द्वारा देवनगर, रूपनगढ़ द्वारा भिलावट, टॉडगढ़ द्वारा सातूखेड़ा तथा सावर द्वारा टांकावास ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment