ससुर हो ऐसा : बहू को दी 14 लाख की कार गिफ्ट

Neem Ka Thana: सीकर जिले में हुई बेटे के शादी में दूल्हे के पिता ने दहेज ना लेकर दुल्हन को मुंह दिखाई की रस्म में 14 लाख रुपए की कार भेंट कर समाज में अलग सन्देश दिया. मामला नीमकाथाना इलाके के आंगवाड़ी का है. सिरोही सरपंच की प्रेरणा से पिता ने बेटे की शादी में दहेज ना लेकर बल्कि नई नवेली बहू को 14 लाख रुपए की गाड़ी भेंट कर समाज में अलग संदेश दिया.

जानकारी के अनुसार नीमकाथाना उपंखड के गांव आंगवाड़ी निवासी अर्जुनलाल चंदेलिया (भारतीय सेना के भूतपूर्व ऑनररी कैप्टन) के बड़े बेटे योगेश ने डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की है. उनके छोटे बेटे विकास की शादी नीमकाथाना उपखंड के गांव कैरवाली के ओम प्रकाश बुडानिया की बेटी निरमा के साथ हुई है. बेटा विकास भारतीय सेना में जम्मू में तैनात है तो दुल्हन नयाबास में तृतीय श्रेणी शिक्षक हैं. विकास की शादी 18 फरवरी को हुई थी.

अर्जुन चंदेलिया ने अपने बेटे की शादी में दहेज नहीं लेकर समाज में अलग संदेश दिया. दहेज प्रथा के ठीक उलट चंदेलिया ने अपने बेटे की नई नवेली बहू निरमा को मुंह दिखाई में 14 लाख रुपये की कार गिफ्ट में दे कर समाज में अलग संदेश दिया.

अर्जुनलाल चंदेलिया ने बताया कि मेरे जवाईं जय प्रकाश कस्वा (सरपंच सिरोही) ने मुझे मेरे बेटे की शादी में दहेज नहीं लेने के लिए प्रेरित किया. जय प्रकाश कस्वा ने बताया कि यही पहचान होती है एक शिक्षक उन्नत परिवार की जो इस तरह की दहेज प्रथा को समाप्त कर बहू को बेटी के समान दर्जा देते हैं. दोनों वर-वधु पक्ष में मेल-जोल बढ़े रिश्ते मधुर हों इसी का उदाहरण यह शादी रही.  इस शादी से संबंधित सभी लोगों ने काफी सराहना की है.

Author: admin

Comments (0)
Add Comment