13 किलो अवैध डोडा पोस्ट बरामद मुजलिम गिरफ्तार

दिव्यांग जगत / सेड़वा/ रघुवीर शर्मा

13 किलो अवैध डोडा पोस्ट बरामद मुजलिम गिरफ्तार

दीपक भार्गव पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस थाना अधिक्षक बाड़मेर नारायण सिंह वर्तथानाधिकारी व्रत चोहटन के सुपरविजन में जेठाराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.11.2021 को गिरधारीलाल हैड कानी.मय जाब्ता प्रकरण संख्या 132/2021 धारा 08/ 15.29 एनडीपीएस पुलिस थाना सेड़वा की तलाश पतारसी के दौरान सोमारड़ी नर्मदा नाले के पास पहुँचने पर एक व्यक्ति काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा हाथ मे लिए सामने आता दिखाई दिया ।पुलिस जाब्ता को बावर्दी व पुलिस वाहन को देखकर अपने हाथ मे लिए कट्टे को पास ही खेत मे बाड़ के पास झाड़ियो में फेंक कर भागने लगा जिसको पुलिस जाब्ता द्वारा पीछा कर दस्तयाब किया गया। फेंके गये कट्टे में डोडा पोस्त भरे हुवे होने की सम्भावना होने की सूचना पर जेठाराम नी.पु मय पुलिस टीम द्वारा हैडकानी गिरधारीलाल की ईतला के अनुसार सरहद सोमारडी पहुँच दस्तयाब सुदा उक्त व्यक्ति रामदयाल उर्फ रामजीवन पुत्र सावताराम जाती बिशनोई उम्र 36 वर्ष निवासी बिश्नोईयों की ढाणी जालबेरी पुलिस थाना सरवाना जिला जालौर के पास कब्जा में रखे कट्टे को चैक किया गया तो कट्टे में अवैध व बिना लाइसेंस का 13 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया जिसे जब्त कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में मुलजिम के विरुद्ध पुलिस थाना सेड़वा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिम से डोडा पोस्त के सम्बंध में पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है । प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान भुटाराम नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना चोहटन द्वारा किया जा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment