नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1287 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
-नियामत जमाला-
भादरा, 17 मार्च / स्थानीय वर्मा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सैंटर में रविवार को श्रीमती स्व.परमेश्वरी देवी सारड़ीवाल पत्नी जगराम सारड़ीवाल व श्रीमती स्व.सुशीला देवी पत्नी रामनिवास महिपाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लगाए गए नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में 1287 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ, सर्व कुम्हार महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्राराम गुरी ,अशोक वर्मा पूर्व चेयरमैन सिरसा, महंत श्यामानंद महाराज,महंत रामदास महाराज , एडवोकेट अदरीस अली व अन्य अतिथियों ने किया। इसके साथ ही आज वर्मा हॉस्पिटल भादरा में डायलिसिस की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। नि :शुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर अशोक कुमार सैनी मनोरोग चिकित्सक, डॉ. मंसूर अहमद हृदय रोग विशेषज्ञ ,डॉ. सुशील कुमार आसेरी जनरल फिजिशियन, डॉ. रेनू गुप्ता स्त्री एवम महिला रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर बीएस आजाद इमरजेंसी विशेषज्ञ, डॉ. रसदीप सिंह डेंटल सर्जन व डॉक्टर प्रमोद कुमार हेयर ट्रांसप्लांट लेजर विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। पंडित हरीश शर्मा ने मंत्रोचार के साथ कैम्प का शुभारम्भ करवाया।इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बी. एस. वर्मा ने सभी मेहमानों डॉक्टर साहिबानों, हॉस्पिटल स्टाफ व आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। मुख्य अतिथि सर्व कुम्हार महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रा राम गुरी ने कहा कि डॉक्टर साहब समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहते है उसी का परिणाम है कि आज भादरा का स्नेह, डॉक्टर साहब को मिल रहा है।कार्यक्रम में महेन्द्र सिरस्वा, रणजीत दुहारिया, विनोद सिंगाठिया, ताराचंद वर्मा, सत्यनारायण टेलटिया, दीपचंद बेनीवाल महावीर सहु, युवा नेता बजरंग सहारण, रवि बंसल, हनुमान प्रसाद सारड़ीवाल, विनोद सारड़ीवाल,महावीर, महेश महिपाल, भजनलाल सोनी, भूपसिंह, लीलूराम तैनाण, विक्रम सिंह राठौड़, श्रवण यादव, अनवर खान, बलवीर भाटी, अमित सारस्वत, विजयपाल मारोठिया, सोहनलाल देवर्थ आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष उब्बा ने किया।