मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद द्बारा वर्ष 2024- 25 में किए गए कार्यों पर क्लब को ग्वालियर में 12 अवार्ड मिले । अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल श्रीवास्तव द्वारा ग्वालियर मैं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 76 क्लब के पदाधिकारीयो ने भाग लिया। इस आभार कार्यक्रम में रोटरी क्लब नसीराबाद को अपने उत्कृष्ट जनहित में समर्पित कार्यों के लिए 12 अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अवार्डस-
वाइब्रेंट प्रेसीडेंट अवार्ड, वाइब्रेंट सेक्रेटरी अवार्ड, डेडीकेटेड रोटेरियन अवार्ड, आउटस्टेंडिंग ए.जी.अवार्ड, डिस्ट्रिक्ट टीम अवार्ड, इनोवेटिव जी ओ वी अवार्ड, बेस्ट सर्विस प्रोजेक्ट अवार्ड, मेंबरशिप ग्रोथ अवार्ड, बेस्ट पब्लिक इमेज अवार्ड ,5 स्टार क्लब अवार्ड है। जिस पर नसीराबाद रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने तथा नसीराबाद के गणमान्य व्यक्तियों ने इन पुरस्कारों के लिए मुकेश मित्तल और उनकी टीम की बहुत बहुत तारीफ़ करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डीआईजी अमित सांघी और अति विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन मैं रोटरी की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी सेवा कार्यों के लिए समर्पित सबसे अग्रणी संस्था है , जब हम समाज सेवा एवं जन कल्याण के कार्य करते हैं तो जीवन उत्कृष्टता की ओर बढ़ता जाता है और जन सेवा के लिए किए गए कार्यों से मन में एक असीम शांति मिलती है।
कार्यक्रम में नसीराबाद रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश मित्तल , असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर गर्ग, नवनीत राठी और संजय बेपटिस्ट ने भाग लिया।