देरांठू के लम्बा बालाजी स्थित शक्ति सदन पर 1100 महाशिव लिंग की पूजा व सहस्त्र जलधारा हुई आयोजित, भक्त गण पुष्कर से लेकर आये डाक कांवड़

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के लम्बा बालाजी मोहल्ला में स्थित शक्ति सदन पर 30 जुलाई को 1100 महाशिवलिंग की पूजा के साथ सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। आयोजक हंसराज माली ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संत महन्त रामदास त्यागी खारी का लाम्बा व संत महन्त रामदास त्यागी बालाजी धाम के शुभआशिर्वाद से कराया गया। कार्यक्रम के तहत 29 जुलाई को पुष्कर से पवित्र जल लेने हेतु 25 युवक गये । जो 30 जुलाई को सुबह डाक कांवड़ यात्रा के द्बारा भागते हुए जल लेकर आये। डाक कांवड़ कस्बे के चौराहे पर पहुंचने पर ग्रामीणों व सैनी परिवार द्बारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। डाक कांवड़ की निकाली शोभायात्रा में डीजे पर महिलाएं व पुरुष नाचते हुए बालाजी मंदिर पहुंचे। जहां काली मिट्टी से बनाये 1100 शिवलिंग की विधि विधान से पूजा कर यजमान हंसराज माली , पुखराज माली ने सपत्नी पूजा कर पुष्कर से लेकर आये पवित्र जल से सभी शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। जिसमे आचार्य पंडित राजेश शर्मा एवं साथी पण्डितो द्बारा महारुद्राभिषेक का पाठ किया गया। इसके पश्चात परिवार जनों व कस्बे वासियों ने जलाभिषेक किया। शाम 4 बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित कर ब्रह्म भोज रखा गया। इसके पूर्व 29 जुलाई रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान झांकियां भी सजाई गई।

Author: admin