वैष्णवी देवी मन्दिर में लगाया गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश जी को 1100 लड्डुओं का भोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के सुप्रसिद्ध मन्दिर कोटा रोड स्थित श्री मां भगवती वैष्णवी देवी मंदिर पर मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश जी भगवान के 1100 लड्डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर के पूजारी पंडित अरुण कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि माता के मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर गणपति जी को लड्डुओं का भोग लगाया गया।
पंडित ज्योतिष विद कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में गणेश जी के 1100 नाम के साथ विशेष पूजन भी किया गया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मंदिर परिसर में आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित कर कार्यकर्ताओ को अपने अपने कार्य की ज़िम्मेदारी दी गई। मंदिर सचिव आशीष गौड़ ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव से पहले तेजा दशमी को झण्डा रोहण किया जायेगा। आपको बता दे अजमेर जिला में ऐसे बहुत ही कम मंदिर है जिनके पट दोपहर में बंद रहते है। उसी में से एक माता का मंदिर है जिसके पट सुबह 5 बजे खोल दिए जाते है और करीब रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं को मां के दर्शन उपलब्ध रहते हैं। इस मंदिर की एक विशेषता यह भी है की यहां पर कटरा से लाई अखण्ड ज्योति आज भी प्रज्वलित है। जिसके मात्र दर्शन से ही भक्तो के कष्ट दूर हो जाते हैं।