जिले भर मे अपराधियों की धडपकड अभियान मे लगे 1085 पुलिस जवानों ने 1160 अपराधियों को किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज व मन जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट अजमेर के निर्देनुसार 18 मार्च से अजमेर जिले के शहर थानो मे चलाये गये आपरेशन व्रज-प्रहार को आगे बढाते हुये 1 अफ्रेल को रात्रिकालीन से 2 अफ्रेल को प्रातःकाल तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर के सुपरविजन मे समस्त वृत्ताधिकारीगण , एवं थानाधिकारीगण के नेतृत्व मे हिस्ट्रीशीटर्स/माफिया/आदतन/वांछित अपराधियों/अवैध गतिविधियों मे लिप्त व मुकदमे मे वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये आपरेशन व्रज-प्रहार-2 चलाया गया । जिसमे जिला अजमेर के पुलिस थानो , रिजर्व पुलिस लाईन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की 211 पुलिस टीम गठित कर करीब 1085 पुलिस जवानों द्बारा जिले के 794 स्थानो पर दबिश दी जाकर प्रभावी कार्यवाही की गई । इन कार्यवाहियों के तहत शस्त्र अधिनियम मे 01 प्रकरण , स्वापक औषधि निमंत्रण अधिनियम मे 01प्रकरण , आवश्यक वस्तु अधिनियम मे 01 प्रकरण , आबकारी अधिनियम मे 34 प्रकरण , जुआ अधिनियम मे 22 प्रकरण , खान ओर खनिज अधिनियम मे 02 प्रकरण , कुल 61 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए । इसके अतिरिक्त 127 हिस्ट्रीशीटर्स , 26 स्थाई वांरटी , 117 गिरफ्तारी वांरटी , 74 प्रकरणो मे वांछित अपराधी , 60 पुलिस अधिनियम मे 228 , धारा 151 सीआरपीसी मे 519 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए । साथ ही उक्त अपराधियों से 89 सदिग्ध वाहन जब्त किये गए । इस प्रकार सम्पूर्ण अभियान के दौरान जिला अजमेर मे कुल 1160 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया ।