उपखंड मुख्यालय सेड़वा पुलिस थाना परिसर में परिंदों के लिए लगाए 10 परिंडे, 2 कबूतर दाना स्टेंड

उपखंड मुख्यालय सेड़वा पुलिस थाना परिसर में परिंदों के लिए लगाए 10 परिंडे, 2 कबूतर दाना स्टेंड

दिव्याग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने अब गर्मी के मौसम में पक्षियों की सुरक्षा और उनकी देखरेख के लिए नई पहल शुरू की है। सेड़वा थाना परिसर में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 10 परिंडे लगाए हैं।

खास बात यह है कि एएसआई से लेकर सिपाही तक को परिंडों की रखवाली के लिए जिम्मेदारी दी है। एएसआई पाबूराम ने बताया कि थाने के गार्डन में कई परिंदों के अलावा गिलहरियाें की आवाजाही रहती है। गर्मी में इनकी प्यास बुझाने के लिए यह पहल की है। पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी इसलिए दी है कि कई जगह परिंडे लगाए जाते हैं जो टूट जाते हैं या उनमें पानी नहीं डाला जाता है। एक पुलिसकर्मी के ध्यान में एक परिंडा रहेगा तो अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।
एएसआई पाबूराम , हेडकांस्टेबल लादूराम विश्नोई , पुलिस मित्र ओ पी यादव,कांस्टेबल जुंजाराम,प्रभुराम,महिला कांस्टेबल पुष्पा ने ली रखवाली की जिम्मेदारी

Author: admin

Comments (0)
Add Comment