अजमेर में 1.10 लाख मरीजों को मिला 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

अजमेर में 1.10 लाख मरीजों को मिला 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बड़ी संख्या में आमजन को राहत प्रदान की है। अजमेर के निजी व सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों का योजना के तहत उपचार किया जा रहा है। जिले में 31 अक्टूबर 2022 तक 1.10 लाख से ज्यादा मरीजों को उपचार मिल चुका है। इन्हें 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है। राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की थी। अजमेर जिले में इस योजना के तहत प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मई 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक अजमेर जिले में एक लाख 10 हजार 992 मरीजों को योजना के तहत उपचार प्रदान किया गया है। जिले में इन मरीजों को 105 करोड़ रूपए के चिकित्सा पैकेज प्रदान किए गए हैं।
सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा
योजना के तहत सरकारी अस्पतालों पर मरीजों ने ज्यादा भरोसा किया है। जिले के राजकीय चिकित्सालयों में 87 हजार 901 एवं निजी चिकित्सालयों में 23 हजार 91 मरीजों को उपचार मिला। जिले में 35 सरकारी और 24 निजी पंजीकृत हैं। सरकारी अस्पतालों में 75.95 करोड़ रूपए और निजी अस्पतालों में 28.56 करोड़ रूपए के चिकित्सा पैकेज प्रदान किए गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment