पुलिस कल कर सकती है अनस हत्या कांड का खुलासा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पुलिस कल कर सकती है अनस हत्या कांड का खुलासा

पुलिस को मिले अहम सुराग कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है मामले को

अजमेर। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित जड़ेश्वर महादेव मंदिर रोड तारागढ़ तलेटी में गुरुवार को मुरादाबाद के एक युवक की 4 दिन पुरानी लाश मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिनके आधार पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ कर मामले को देख रही है । तथा कल इस मामले का खुलासा कर सकती है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद से आकर यहां दरगाह क्षेत्र में कपड़े बेचने का धंधा करने वाले मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद अशफाक उम्र 20 साल की लाश गुरुवार 9 दिसंबर 2021 की शाम तारागढ़ की तलेटी में जनेश्वर महादेव मंदिर रोड से बरामद हुई थी । घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था । तथा खून आलूदा पत्थर भी वहां से पुलिस ने बरामद किए थे । जिनके आधार पर उसकी हत्या की आशंका को देखते हुए मामले की तहकीकात शुरू की गई थी । बाद में पुलिस ने मृतक अनस के भाई आमिर और शाहिद की शिकायत पर प्राइम सस्पेक्ट अंदर कोट निवासी साने आलम उर्फ शानू के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करके मृतक मोहम्मद अनस केशव का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था । जिसके बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी शर्मा का कहना है कि दरगाह थाना प्रभारी दलबीर सिंह तथा उनकी टीम को इस हत्याकांड के विषय में अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिनके आधार पर पुलिस इस हत्याकांड को खोलने के नजदीक पहुंच गई है । उन्होंने बताया कि लगभग मामला खुलने के करीब है । और कल शाम तक इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस जिस एंगल से तफ्तीश कर रही थी । वही एंगल सही निकला है ।
गौरतलब है कि मुरादाबाद का रहने वाला मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद अशफाक यहां दरगाह इलाके में कपड़े बेचने का धंधा करने के लिए आया हुआ था । तथा अंदर कोर्ट में रहने वाले साने आलम उर्फ शानू से उसका परिचय होने के बाद वे उसी के संपर्क में था । माना जा रहा है कि शान ए आज़म उर्फ शानू को उसके पास हजारों रुपए होने की भनक लगने के बाद में उसे निपटाने की फिराक में लग गया था । इसी के चलते मोहम्मद अनस को कोई नशीला पदार्थ का सेवन करवा कर तारागढ़ की तलहटी में ले गया । और वहां उसकी हत्या करके शव को वहीं छोड़कर वहां से फरार हो गया । आरोपी शानू मृतक अनस के पास से मौजूद नकदी और अन्य जरूरी सामान भी चोरी करके फरार हुआ था । इस संबंध में उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी । माना जा रहा है कि शानू और शान ए आज़म पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है । तथा पुलिस इस हत्याकांड की कड़ी से कड़ी को जोड़कर मामले का खुलासा करने के नजदीक पहुंच चुकी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment